राजनांदगांव. लालबाग पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर की रात में महिला अपने घर से बाहर निकली थी.
इसी दौरान आरोपी यादराम साहू पिता बिसेसर साहू उम्र 21 साल निवासी वार्ड नं. 5 ग्राम गठुला, पुलिस चौकी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव पीड़ित महिला को जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बिठाकर इंदामरा ले गया, जहां पर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. बाद में थाना लालबाग में आरोपी के खिलाफ 376 का मामला पंजीबद्ध किया गया. घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने पकड़ने के लिए टीम तैयार की थी. 22 अक्टूबर को आरोपी यादराम साहू को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
