राजनांदगांव. कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए राजनांदगांव जिलेभर में विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है. नियम की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती भी शुरू कर दी गई है.
गुरूवार को बिना मॉस्क के घूमने वालों पर कार्रवाईयां की गई. पुलिस थाना बोरतलाव के अंतर्गत जिला पुलिस बल, राजस्व विभाग तथा ग्राम पंचायत बोरतलाव की संयुक्त कार्रवाई में जांच के दौरान बिना मॉस्क के घूमने वालों तथा दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान कुल 38 लोगों से 3800 रूपये का जुर्माना ठोंका गया. थाना प्रभारी ने बताया कि नवरात्रि समाप्त होने के बाद कोविड-19 के रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर क्षेत्र में कार्रवाईयां की जाएगी.
