राजनांदगांव. लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिवेणी परिसर के पास एक अकेली महिला को घूमते देख आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आयी थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान में लिया था. आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके खिलाफ लालबाग थाने में धारा 294, 323, 506, 354 भादंवि के तहत कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर को शाम को लगभग 6 बजे के आसपास एक महिला अपने 9 वर्षीय बच्चे के साथ त्रिवेणी परिसर की ओर आ रही थी. इसी दौरान आरोपी संतोष ढीमर पीड़िता का पीछा करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया तथा जान से मारने की धमकी दी.
