Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : घूमने गए युवक से लूट: मोबाइल और 6 हजार रुपए...

राजनांदगांव : घूमने गए युवक से लूट: मोबाइल और 6 हजार रुपए छीन ले गए आरोपी

14

राजनांदगांव | छुईखदान के छिंदारी डैम में अपनी दोस्त के साथ घूमने गए युवक से तीन आरोपियों ने लूटपाट की। घटना गुरुवार दोपहर की है, जब पिपलकछार निवासी युवक और उसकी दोस्त डैम से लौट रहे थे।

आरोपी श्रवण साहू, अमन चंदेल और मनीष साहू ने रास्ता रोककर युवक को धमकाया और उसकी पिटाई करने के साथ-साथ युवती के परिजनों को सूचना देने की धमकी दी। डर के मारे युवक ने आरोपियों को 6 हजार रुपए और मोबाइल फोन सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleराजनांदगांव: मालवाहक ने बाइक को मारी टक्कर , बाइक सवार की हो गई मौत
Next articleराजनांदगांव : तेज रफ्तार मालवाहक ने खड़ी एंबुलेंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला