Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : तेज रफ्तार मालवाहक ने खड़ी एंबुलेंस को मारी टक्कर, बड़ा...

राजनांदगांव : तेज रफ्तार मालवाहक ने खड़ी एंबुलेंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

18

राजनांदगांव। हाइवे पर ठाकुरटोला चौक में शुक्रवार रात तेज रफ्तार मालवाहक ने किनारे खड़ी एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना रात 11:30 बजे की है, जब एंबुलेंस चालक मनीष तिवारी रायपुर से मरीज छोड़कर नांदगांव लौट रहा था। उसने यूरिन के लिए गाड़ी रोकी थी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

टक्कर से एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleराजनांदगांव : घूमने गए युवक से लूट: मोबाइल और 6 हजार रुपए छीन ले गए आरोपी
Next articleप्रेस क्लब छिंदवाड़ा की कार्यकारिणी की मीटिंग, क्लब के 30 सदस्यों की सूची जारी