Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: मालवाहक ने बाइक को मारी टक्कर , बाइक सवार की हो...

राजनांदगांव: मालवाहक ने बाइक को मारी टक्कर , बाइक सवार की हो गई मौत

8

राजनांदगांव | डोंगरगांव के परना इलाके में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 8.30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम परना निवासी पुरुषोत्तम भूआर्य अपनी बाइक से गांव की ओर आ रहा था, जिसे विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक क्रमांक सीजी 04 पीसी 9322 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पुरुषोत्तम के सिर में गंभीर चोंटें आई थी, जिसे एंबुलेंस की मदद से डोंगरगांव हास्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Previous articleरतलाम : गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर पथराव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने भांजी लाठी, आंसू गैस छोड़ी
Next articleराजनांदगांव : घूमने गए युवक से लूट: मोबाइल और 6 हजार रुपए छीन ले गए आरोपी