राजनांदगांव| जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजनांदगांव के पदाधिकारी-कार्यकर्ता ओं ने 2000 पौधे बांटे।
शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस चौक में आने जाने वाले लोगों को मां के नाम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवींद्र रामटेके, महामंत्री जितेन्द्र गेन्डरे, दीपेश शेन्डे, मंत्री प्रकाश गोण्डाने, संकेत रामटेके, विनोद रामटेके, प्रवेश रामटेके, लखन देशलहरे, ललित रामटेके, शहर अध्यक्ष विनोद भारती, उपाध्यक्ष अनिल तुरकने, महेश महोबे, मंत्री प्रवेश इलमकार, लखन देशलहरे, कृष्णा तिवारी बॉबी आदि मौजूद थे।







