राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस कार्यसमिति की दूसरी बैठक विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये संपन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोकोपाढ़ी, युवक कांग्रेस प्रभारी संतोष युवक कांग्रेस प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सहप्रभारी एकता ठाकुर, शामिल हुए। यह जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश सह सचिव कादिर सोलंकी ने दी। श्री पुनिया छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के द्वारा किये कार्यो की तारीफ की। साथ ही इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने को कहा। चंदन यादव एवं श्रीनिवास ने युवक कांग्रेस की मेहनत की तारीफ किया। साथ ही हमारे डॉक्टर, पुलिस प्रशासन, वलियेन्टर के साथ सभी वो लोग जो इस समय अपना योगदान दे रहे है। सभी का हौसला अफजाई किया और सभी को अपने आपको सुरक्षित रखते हुए मॉस्क लगा कर कार्य करने की सलाह दी। श्री मरकाम ने छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस के कार्यो की जानकारी से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया कि कैसे युवक कांग्रेस के जाबाज साथियों द्वारा मेरी जिम्मेदारी के मुहिम के तहत गरीबों और जरूरत मंदो तक खादय सामग्री एंव जरूरतों की चीजों को पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये श्री मरकाम ने सभी को बधाई देते हुए युवक कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संतोष कोलकुंडा एवं एकता ठाकुर ने इसी तत्परता के साथ काम करने के साथ अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को भी ध्यान में रखने की अपील की। कोको पाढ़ी ने सभी साथियों से मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने अपने स्वेच्छता के अनुरूप मदद करने का निवेदन किया। साथ ही जनहित के कार्यो को निरंतर जारी रखते हुए सभी की मदद के लिए युवक कांग्रेस के साथियों को सलाह देते हुए सुरक्षित तरीके से कार्य करने की सलाह दी तथा हरसंभव कैसे युवक कांग्रेस के साथी मदद के लिए तैयार खड़े है। इस बारे में शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया। कादिर सोलंकी ने बताया इस मीटिंग में शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्षगण शामिल हुए।
