Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : किसान जशवंत साहू ने मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाकर...

राजनांदगांव : किसान जशवंत साहू ने मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाकर जाहिर की अपनी खुशी

2
राजनांदगांव : किसान जशवंत साहू ने मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाकर जाहिर की अपनी खुशी
राजनांदगांव : किसान जशवंत साहू ने मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाकर जाहिर की अपनी खुशी

– कृषक उन्नति योजना से बदली किसानों की तकदीर
– होली त्यौहार की खुशी हुई दोगुनी
राजनांदगांव । राज्य शासन द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनकी स्थिति को मजबूत बना रही है। योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की एकमुश्त राशि प्रदान की गई है, जिससे किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ खेती-किसानी को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि प्रदान की है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत गांधी सभागृह राजनांदगांव में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी किसान जशवंत साहू ने बताया कि उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की एकमुश्त राशि सीधे खाते में 1 लाख 92 हजार 184  रूपए प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिला है। किसान साहू ने अपना मोबाईल दिखाते हुए मैसेज दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेतिहर जमीन खरीदने में करना चाहते हैं, ताकि भविष्य में उनकी आय में और वृद्धि हो सके।
किसान साहू ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 264 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में धान खरीदी केन्द्र में किया था। उन्होंने कहा कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत अच्छी सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना एवं समर्थन मूल्य से किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। किसान साहू ने बताया कि वे फसल विविधीकरण को अपनाते हुए गेहूं, सरसों एवं मसूर जैसी फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों की तकदीर बदल रही है और अब किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल रहा है।
किसान साहू ने बताया कि पिछले वर्ष योजना से प्राप्त आदान सहायता राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की शादी में किया था, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में काफी मदद मिली। जशवंत साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि होली त्यौहार के पहले शासन द्वारा प्राप्त एकमुश्त राशि से त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने शासन की इस किसान हितैषी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है और इसके माध्यम से किसान खेती के साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।

Previous articleराजनांदगांव : कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का किया गया भुगतान
Next articleछत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने राज्य को ‘अनछुए अनुभवों की धरती’ के रूप में नई पहचान दिलाई