Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : नॉन इंटर लॉकिंग कार्य, नागपुर मंडल से गुजरने वाली कई...

राजनांदगांव : नॉन इंटर लॉकिंग कार्य, नागपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त की गई

38

राजनांदगांव| बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन में साइडिंग लाइन की कनेक्टिविटी व अकलतरा से जांजगीर नैला तक ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम दोनों को चालू करने नॉन इंटर लॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण नागपुर मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों कैंसिल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनें बिलासपुर से चलेगी और वहीं समाप्त होगी ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने जन शताब्दी, गोंडवाना एक्सप्रेस और गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर जैसी ट्रेनों को कैंसिल किया है।

कैंसिल होने वाली ट्रेनों में 11 से 16 जुलाई तक गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया- रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। वहीं 12 से 17 जुलाई तक रायगढ़ गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़- गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। इसके अलावा 11 से 15 जुलाई तक गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया- झारसुगड़ा कैंसिल रहेगी।

12 से 16 के बीच गाड़ी संख्या 08862 झारसुगड़ा -गोंदिया कैंसिल रहेगी। 10 से 15 के बीच 18109 टाटा -इतवारी, 12 से 17 तक गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 12 से 16 जुलाई के बीच 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12 को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस, 14 को 12252 कोरबा- यशवंतपुर एक्सप्रेस, 11 को 22648 कोच्चुवेल्ली-कोरबा एक्सप्रेस, 13 को 22647 कोरबा-कोच्चुवेल्ली एक्सप्रेस, 11,13, 15 को 12410 निजामुद्दीन- रायगढ़ एक्सप्रेस, वहीं गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़- निजामुद्दीन 12 से 17 तक बिलासपुर से चलेगी और यहीं समाप्त होगी। चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न सेक्शनों में मेगा ब्लॉक लेकर अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18109-18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस 13, 20, 27 को कैंसिल रहेगी।

Previous articleराजनांदगांव : ठेका रद्द होने से 200 सफाईकर्मी हो गए बेरोजगार, निगम में की नारेबाजी
Next articleराजनांदगांव : नहीं मिल रहा डीएपी, समितियों का चक्कर लगा रहे किसान