राजनांदगांव 12 सितम्बर। राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के दरोगा चाल में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरी जिनमें मकान मालिक अब्दुल फरीद पिता स्व. अब्दुल शहीद उम्र 43 वर्ष दरोगा चाल कुआ चौक, संतोष पिता शंकर सतनामी उम्र 30 वर्ष कुंआ चौक, श्रवण महराज पिता नंदकिशोर शर्मा उम्र 42 वर्ष कुंआ चौक, राजेश विश्वकर्ता पिता सुरेश विश्वकर्मा 35 वर्ष नंदई चौक, नीरज सोनी पिता शायर सोनी उम्र 38 वर्ष नंदई चौक, श्यामू सोनकर पिता स्व. गजानंद सोनकर उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 153000 रुपये की नकदी बरामद की है. ज्ञात हो कि पुलिस ने तीन दिन पहले भी डोगरगांव में जुआरियों को पकडा था।
