नर्मदा। मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में 14 अप्रैल को रात्रि आठ बजे सुर सिंगर रायपुर का जस जगराता नाइट कार्यक्रम रखा गया है। इसमें गायिका पिंकी साहू (महानंद) एवं संचालक गौतम महानंद हैं। जगराता एवं भंडरा के आयोजक ग्राम सड़क अतरिया निवासी अनिता सचिन जंघेल ने बताया कि जगराता के पहले दोपहर दो बजे से प्रसादी भंडारा का आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने क्षेत्रवासी व स्थानीय निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने कहा है।







