Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : फर्जी ऋण पुस्तिका बना बेच दी जमीन, केस दर्ज

राजनांदगांव : फर्जी ऋण पुस्तिका बना बेच दी जमीन, केस दर्ज

13

राजनांदगांव जमीन मालिक के जानकारी बगैर फर्जी ऋण पुस्तिका व पावर ऑफ अटार्नी बनाकर जमीन बेचने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्रार्थी समीर सचदेवा ने पुलिस को बताया कि उनकी टप्पा के पास जमीन है। जिसका उन्होंने व्यावसायिक डायवर्सन कराया है।

लेकिन दिसंबर 2023 में बालोद जिले में रहने वाले प्रेमलाल भाट व उसके कुछ साथियों ने उनकी जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया। वहीं अन्य व्यक्ति के नाम पावर ऑफ अटार्नी बनाकर जमीन का सौदा करते हुए रजिस्ट्री करा दी। नामांतरण प्रक्रिया के दौरान पटवारी ने उनसे संपर्क किया तो उन्हें जमीन की बिक्री की जानकारी मिली। इसके बाद समीर सचदेवा ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रेमलाल भाट व अन्य के मामला दर्ज कर लिया है।

Previous articleCG : बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नही, कानूनन अपराध भी
Next articleमुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय दिल्ली दौरे, उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की