राजनांदगांव | अविभाजित राजनांदगांव जिले एवं वर्तमान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आदिवासी अंचल ब्राह्मण लंजिया की रॉ टेलेंट के रूप में टैलेंट सर्च अभियान से चयनित सुनयना निषाद का चयन सशस्त्र सीमा बल में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव के द्वारा प्रशिक्षित राजनांदगांव का यह सेंटर वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी, पिछड़ा वर्ग एवं गरीब तबकों के खिलाड़ियों को तैयार करने एवं उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए देश में जाना जाता है।
राव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को खोजने के लिए टैलेंटे सर्च का आयोजन किया था। इस चयन ट्रायल में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्राम्हण लंजिया के शिक्षक पवन साहू अपने साथ अपने विद्यालय की कई बालिकाओं को चयन ट्रायल्स के लिए लेकर आए थे। इन्हीं बालिकाओं में से एक बालिका सुनयना निषाद को उसकी उंचाई और स्पीड को देख कर चयनित किया था। तत्पश्चात उस बालिका को लेकर उनके शिक्षक पवन साहू उसे लेकर राजनांदगांव आए थे।







