राजनांदगांव | जीई रोड स्थित हनुमान श्याम मंदिर में स्थापित खाटू वाले श्याम प्रभु के फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन श्याम भरोसे परिवार द्वारा किया जा रहा है। यहां श्याम प्रभु के दोनों महोत्सव कार्तिक उत्सव एवं फागुन उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में फागुन शुक्ल एकादशी को भव्य भजन संध्या आयोजित है।
श्याम भरोसे परिवार के अनुसार खाटू वाले श्याम प्रभु का रंग रंगीला फागुन महोत्सव फागुन शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया संवारा गया है, श्याम प्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया जा रहा है। भजन के दौरान फूलों, इत्र, केसर, गुलाब जल की होली खेली जाएगी।
अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक दर्शनार्थी को आहुति देने का अवसर प्राप्त होगा। फागुन महोत्सव को भव्यता प्रदान करने हैदराबाद के सुप्रसिद्ध श्याम सेवक सागर व्यास अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से फागुन के मस्ती भरे सुमधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति से भजन रूपी अमृत धारा प्रवाहित करेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालु भक्त माता बहनों एवं बंधुओं से आग्रह किया है कि इस फागुन महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।







