राजनांदगांव । सांसद संतोष पाण्डेय गुरुवार को खुज्जी विधान सभा के छुरिया विकासखंड के शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया| चौकी विकासखंड के ग्राम सांगली में आयोजित उपस्वाथ्य केंद्र के लोकार्पण उपरांत सांसद ने छुरिया विकासखंड के वनांचल निवासरत कार्यकर्ताओ के घर जाकर मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की|
मुलाकात की श्रृंखला में उन्होंने जिला भाजपा महामंत्री हिरेन्द्र साहू के साथ बादराटोला के स्व. राजू निषाद के परिजनों से मुलाकात कर हिरेन्द्र साहू के निवास में कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उनका उत्साह वर्धन किये तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब तबके के कल्याण व विकास के कार्यो की स्वीकृति के प्रचार प्रसार के लिए टिप्स दिए| उसके उपरांत बागद्वार सरपंच व जिला पंचायत के प्रत्याशी रही भेषबाई साहू के परिजनों का हालचाल जानने के बाद वनांचल स्थितिग्राम भर्रीटोला अ में ललित साहू के पिता के अवसान पर आयोजित कार्यक्रम तथा अंत में ग्राम बापुटोला निवासी कलिराम धनकर की धर्मपत्नी के अवसान पर उनसे मुलाकात की|
सांसद के साथ शोक मिलन में पूर्व मंत्री राजिंदर पाल भाटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जिला भाजपा महामंत्री हिरेन्द्र साहू, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत दिवेदी, चन्द्रिका डडसेना जिला भापजा उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव, रोमी भाटिया, राधेश्याम शर्मा, मनभावन उइके, मंडल महामंत्री खिलेश्वर साहू संजय सिन्हा, अलोक मिश्रा, हनीफ कुरैशी, दिग्विजय साहू, मनीष जैन, मनीष त्रिपाठी, मयाराम साहू, कांति साहू आदि उपस्थित थे|
