दावा-आपत्ति 10 अगस्त तक
राजनांदगांव 07 अगस्त 2020। सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक शाला उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंध समिति के लिए अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम में अध्यापन कार्य के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदन के परीक्षण के उपरांत प्रतिनियुक्ति, संविदा पात्र-अपात्र उम्मदवारों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव की वेबसाईट deorajnandgaon.cg.nic.in में अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना दावा-आपत्ति 10 अगस्त 2020 दोपहर 12 बजे तक आवेदन स्वप्रमाणित कर एवं सोसायटी के अधीन कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में सहमति पत्र मेल आईडी eemsrjn@gmail.com में भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात अभ्यावेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।
