राजनांदगांव। वार्ड नं. ३३ लखोली बैगापारा की तस्वीर अब बदल रही है। वार्ड में लोगों की मांग के अनुरूप विकास हो रहा है। शुक्रवार को लखोली बैगापारा में ओपन जिम और मंच निर्माण के लिए मेयर हेमा देशमुख के साथ शहर सरकार के मंत्रियों और पार्षदों ने इसकी नींव रखी। वार्ड की पार्षद दुलारी साहू ने बताया कि ५ लाख रुपए की लागत से बायपास के किनारे नर्सरी में ओपन जिम बनाया जाएगा। साथ ही बैगापारा में कर्मा भवन के बगल में सार्वजनिक मंच का निर्माण ३ लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मेयर हेमा देशमुख की पहल से निर्माण के लिए राशि की मंजूरी मिली। जिसका भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन में पहुंची मेयर हेमा ने कहा, लखोली बैगापारा क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। यहां लोगों की जरूरत के हिसाब से विकास कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और पानी की सुविधाएं दुरूस्त कराई जा रही है। युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम का निर्माण होगा। वार्ड के लोग इसका लाभ ले सकेंगे। मेयर हेमा ने कहा कि, सार्वजनिक मंच निर्माण से सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्लेटफॉर्म मिल जाएगा। कार्यक्रम के ये बने साक्षीपार्षद दुलारी साहू ने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, गणेश पवार, मधुकर बंजारे, कन्हारपुरी पार्षद महेश साहू, मनीष साहू, पार्षद प्रतिनिधि गणेश साहू, विश्राम साहू, पूर्व पार्षद महेंद्र जैन, हरिराम साहू, मनीष अग्रवाल, सुनिता सिन्हा, रमेश, बबलू गुप्ता, राजू साहू, हर्ष साहू, ललित सेन, उर्मिला साहू, प्रिया साहू, भुनेश्वरी साहू समेत अन्य मौजूद रहे।
लखोली मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण की रखी मांग

मेयर को पार्षद दुलारी के साथ वार्डवासियों ने लखोली बैगापारा के मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। लोगों ने बताया कि लखोली क्षेत्र में बड़ी आबादी है लेकिन मुक्तिधाम नहीं है। जो है वो उजाड़ की स्थिति में है। इसलिए मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण किया जाए। ताकि लोगों को पांच किमी दूर लखोली नाका न जाना पड़ेगा। इस पर मेयर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा।
