राजनांदगांव भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजनादगांव के पूर्व प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को डाक से शेविंग किट भेजी है। इससे पहले युवा नेताओं ने पोस्ट ऑफिस चौक पर वादा निभाओ के नारे के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बगैर मुंछो वाले बैनर के साथ प्रदर्शन किया। शुक्रवार की सुबह इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि, अगर कांग्रेस की सरकार नहीं आती है तो वे अपनी मूंछे कटवा लेंगे। अब जब कांग्रेस की सत्ता से विदाई हो चुकी है और वे खुद भी एक सैनिक से चुनाव हार चुके हैं तो उन्हें अपना वादा निभाना चाहिए।
वादा निभाने भेजी शेविंग किट- भाजयुमो जिला अध्यक्ष
भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के लिए शेविंग किट भेजी है ताकि वे अपना वादा निभा सकें। बता दें शुक्रवार को भाजयुमो नेता-कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस चौक में जुटे। एक दिन पहले ही यहां अमरजीत भगत के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारियां कर ली गई थी।
मूंछ हटाने का सांकेतिक प्रदर्शन
प्रदर्शन करने पहुंचे भाजयुमो नेता-कार्यकर्ता बैनर लिए हुए थे जिसमें एक ओर अमरजीत भगत की मूंछ वाली फोटो थी और दूसरी ओर बगैर मूंछ के नजर आ रही तस्वीर थी। भाजयुमो ने इस बैनर के साथ ‘अमरजीत भगत अपना वादा निभाओ, जल्दी से अपनी मूंछ मुड़वाओ’ के नारे लगाए। उनकी मूंछ हटाने का सांकेतिक प्रदर्शन भी किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के साथ मंडल महामंत्री गोलू गुप्ता,महामंत्री गोलू सूर्यवंशी, पिंटू वर्मा, सज्जन ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, जितेंद्र साहू, ज्ञानेश गुप्ता, आशुतोष सिंह, कमलेश प्रजापत, कमलेश लहरे, आदित्य पराते, आशीष जैन, अभिषेक सेन, जसमीत भाटिया, अमितेश झा, प्रवीण शुक्ला, विजेंद्र आर्य, गोविन्दा साहू, साकेत वैष्णव, जसजीत भाटिया, कार्तिक साहू, आशु डहरिया, मनीष, रवि बंजारे, गजेंद्र साहू, प्रिंस राजपूत, विकास साहू, मनोज साहू, खुशाल यादव, सौरभ सिंह निक्कू, मनीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
