प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं आने पर पूर्व में प्रभारी मंत्री रहे अमरजीत सिंह भगत ने मूंछ मुड़ाने का बयान दिया था। इस बयान की याद दिलाते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना कथन याद दिलाकर मूंछ मुड़वाने डाकघर के माध्यम से शेविंग किट भेजी है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश कि अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की और भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में अमरजीत सिंह भगत को अपने बयान को ध्यान में रख मूंछें मुड़वा लेनी चाहिए। इसी वजह से उनके लिए शेविंग किट भेजी जा रही है।
