जिले के केंद्रों में धान खरीदी और उठाव पर खाद्य संचालक जितेंद्र शुक्ला, एमडी मार्कफेड इफ्फत आरा ने गुरुवार शाम को जिले के संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल बैठक। एमडी मार्कफेड ने धान को व्यवस्थित और उचित रखरखाव के लिए निर्देश दिए।
खाद्य अधिकारी चेलक ने इस दौरान बताया कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू, सुव्यवस्थित और नियमित चल रहा है। किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। अब तक 94 हजार 800 क्विंटल धान के लिए डीओ जारी किया गया है। इसमें से 76 हजार 80 क्विंटल का धान उठाव कर लिया गया है। खरीदी केन्द्रों में शेष धान सुरक्षित है।
डीएमओ चंद्रपाल दीवान ने बताया कि आगामी दिनों में धान उठाव तेजी से किया जाएगा, जो खराब मौसम के कारण बाधित हुआ था। मौसम में सुधार होते ही धान खरीदी एवं उठाव संबंधी कार्य पुनः गति से प्रारंभ की जाएगी। बैठक में खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सीसीबी नोडल आलोक शर्मा, नॉन डीएम नीलिमा ठक्कर, डीएमओ चंद्रपाल दीवान सहित खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।
