March 14, 2026

राजनांदगांव जिला

गिरदावरी में ऑनलाइन एन्ट्री एवं मौके पर फसल प्रविष्टि के रकबे में अंतर देखकर पटवारी श्री गोपेश...
तीन की माैैत नगर निगम राजनांदगांव में कोरोना पॉजिटीव की संख्याः- रायपुर नाका 01, बैगापारा 02. बलदेव...
रायपुर, 29 अगस्त. प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण...
राजनांदगांव में अभी अभी मिले 6 कोरोना पॉजीटिव मरीज रायपुर . रायपुर में मिले मरीजों की बात...
बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के दिए निर्देशराहत कार्यों में आई तेजी राजनांदगांव 28...
भिलाई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने अपना कहर बरपाना...
राजनांदगांव . मेडिकल बुलेटिन ( कोविड -19 ) 28 अगस्‍त के अनुसार जिले में मिले कोरोना पॉजीटिव 52...
राजनांदगांव. शहर में कोरोना के मामले लगतार बढ रहे है जिसमें राजनांदगांव के दिग्‍गज नेता जनप्रतिनिधि एवं...
रायपुर 27 अगस्‍त. प्रदेश में 1438 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें केवल...
राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन...
राजनांदगांव-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार रविवार 30 अगस्त...
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन...
कोरोना संक्रमित मरीज के प्रायमरी कान्टेक्ट को सैम्पल देना होगा – कलेक्टरकोरोना के मरीजों की मृत्यु के बाद अंत्येष्टि के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 26 अगस्त 2020कलेक्टर  टोपेश्वर वर्मा ने  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 के मद्देनजर पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या चिन्ताजनक है। नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव से भी निरंतर कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैम्पल भी लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज के प्रायमरी कान्टेक्ट को सैम्पल देना ही होगा, चाहे उसमें कोरोना के लक्षण हो या न हो। उन्होंने कहा कि सैम्पल लेने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सोशल मीडिया में प्रचारित भ्रामक अफवाह दुर्भाग्यजनक है। कोविड-19 की महामारी की रोकथाम के लिए पूरा स्वास्थ्य अमला समर्पित होकर कार्य कर रहा है। इस महामारी को फैलने से रोकना है और इसके लिए सभी को कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन जरूर करना चाहिए।कलेक्टर ने डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने से मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में कोविड-19 के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। डॉ. गहिने ने बताया कि हॉस्पिटल में भोजन की गुणवत्ता अच्छी है। भोजन वितरण में दो घंटे का समय लग जाता है। कलेक्टर ने उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल में बाहर के भोजन को अनुमति नहीं देने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के दौरान कोरोना वारियर्स की सेवाएं देश की सेवा के समान है। ऐसी महत्वपूर्ण सेवा के लिए सेवाभावी वॉलिंटियर्स की मदद भी लें। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधनों का हरसंभव उपयोग करें और यहां मानव संसाधन बढ़ाने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज होते हैं इसके लिए मेडिकल स्टोर्स से भी जानकारी प्राप्त करें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 592 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 250 मरीजों को रखा गया है वहीं अन्य स्थानों में 140 मरीजों को रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज की मृत्यु के बाद उनके अंत्येष्टि के लिए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, नगर निगम आयुक्त  चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव  मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मोहला एबीईओ देवांगन को मिला छत्तीसगढ़ पोर्टल में हमारे नायक के रूप में स्थान राजनांदगांव- कहते है जहाँ चाह होती है, वहाँ राह बन ही जाती है। अपने कार्यो से इसको चरितार्थ किया है राजनांदगॉव जिला के वनांचल विकासखंड मोहला के सहायक बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण नवाचारी कार्य करने वाले एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने कोरोना संकट के समय ऑनलाइन पढ़ाई, पढ़ई तुहर पारा, लाउड स्पीकर स्कूल, स्मार्ट क्लास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। नवाचारी शिक्षण पद्धति को बेहतर क्रियान्वित कराने के लिए  देवांगन को सीजी स्कूल डॉट इन वेब पोर्टल पर हमारे नायक के रूप में स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना संकट के दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पढ़ई तुहर दुआर पोर्टल 8 अप्रैल को प्रारम्भ किया था। जिसमें शिक्षा के प्रति समर्पित एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को हमारे नायक के रूप में स्थान दिया जाता है। मोहला में पदस्थ सहायक बीईओ  राजेन्द्र कुमार देवांगन को स्थान दिया गया है, जिससे वनांचल के शिक्षको में काफी उत्साह है। जिला मीडिया प्रभारी  सतीश ब्यौहारे ने बताया कि एबीईओ श्री  देवांगन प्रारम्भ से ही अपने विकासखंड में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए पढ़ई तुहर दुआर योजना को सफल बनाकर, शासन के निर्देश के अनुसार अध्यापन के सभी वैकल्पित उपायों को बेहतर ढंग से लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके कारण उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। मोहला में शिखर नि:शुल्क कोचिंग और स्मार्ट क्लास रूम स्थापना के लिए भी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  देवांगन ने महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसे पोर्टल पर प्रमुखता से स्थान मिला है। मोहला में शिक्षा के प्रगति के लिए जिला मीडिया प्रभारी  सतीश ब्यौहारे के मार्गदर्शन में सर्वश्री सईद कुरेशी, केवल साहू, राजकुमार यादव, शेख अफजल, उमाशंकर दिल्लीवार, ज्योति उइके, जसवंत मंडावी, रोहित पटवा, अजय तिवारी जैसे कई शिक्षक एबीईओ देवांगन के साथ अथक परिश्रम कर रहे है। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव  इन्द्रशाह मंडावी, समाज सेवी संजय जैन, जनपद अध्यक्ष लगनु राम चंद्रवंशी, मोहला के नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहारे, जिला मीडिया सहयोगी दुर्गेश त्रिवेदी एवं परस झाड़े व मोहला के सभी सीएसी तथा शिक्षकों ने एबीईओ राजेन्द्र देवांगन को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को पूरे जिले एवं वनांचल मोहला के लिए गौरवपूर्ण बताया है। एबीईओ  राजेन्द्र देवांगन ने अपनी इस सफलता का श्रेय मोहला ब्लॉक के सभी शिक्षकों को दिया है और साथ ही राज्य स्तर पर समग्र शिक्षा के प्रमुख  एम. सुधीश और ब्लॉग लेखक  गौतम शर्मा को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिनके प्रयासों से जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले लोगों को पोर्टल में स्थान मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सोमाटोला के शिक्षक राजकुमार यादव को भी इस पोर्टल में स्थान मिला चुका है।