राजनांदगांव-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार रविवार 30 अगस्त 2020 मोहर्रम को शुष्क दिवस घोषित किया है। वर्मा ने जिले के सभी देशी मदिरा दुकानें (सीएस2घ), सभी विदेशी मदिरा दुकानें (एफएल1घ), एफएल3 होटल बार, एफएफएल4(क) व्यवसायिक क्लब एवं जिले के भण्डारण भाण्डागार पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है।
