रायपुर 27 अगस्त. प्रदेश में 1438 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें केवल रायपुर में आज 493 नये मरीजों की पहचान की गई है वहीं दुर्ग में 261, रायगढ़ में 79, राजनांदगांव में 53, बिलासपुर में 51, सरगुजा में 50, बस्तर में 47, बलौदाबाजार में 38, कांकेर में 34, बेमेतरा में 38, दंतेवाड़ा में 28, महासमुंद में 24, सूरजपुर में 22, बीजापुर में 20, कोरिया से 19, कोरबा में 18, सुकमा में 17, मुंगेली में 16, बस्तर में 20, जांजगीर चांपा में 38, धमतरी में 14, कवर्धा में 11, बलरामपुर में 6, बालोद, जशपुर, नारायणपुर में 5-5 मरीज मिले हैं। मौत के आंकड़ों को देखें तो रायपुर के महादेवघाट, चंगोराभाठा, रायपुर, मठपारा, कोटा, अवंति विहार, तेलीबांधा, बैरनबाजार में एक-एक मौत हुई है। वहीं रायगढ़, बिलासपुर और बरगढ़ उड़ीसा में 1-1 मौत हुई है।
