राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज अहमद “पप्पू” ने प्रेस विज्ञप्ति...
राजनांदगांव जिला
भिलाई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने अपना कहर बरपाना...
राजनांदगांव . मेडिकल बुलेटिन ( कोविड -19 ) 28 अगस्त के अनुसार जिले में मिले कोरोना पॉजीटिव 52...
राजनांदगांव – कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश: बिना मास्क नहीं मिलेगा डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री
बिना मास्क सामान बेचते पाए जाने पर लगेगा अर्थदंड और सामानों की होगी जब्ती यथावत रहेगा दुकान...
राजनांदगांव. शहर में कोरोना के मामले लगतार बढ रहे है जिसमें राजनांदगांव के दिग्गज नेता जनप्रतिनिधि एवं...
रायपुर 27 अगस्त. प्रदेश में 1438 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें केवल...
रायपुर। राज्य में आज भी कोरोना के नए केस 1108 पाजिटिव मरीज के रूप में मिले हैं।...
राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में आज अब तक कुल 51 कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई...
राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन...
राजनांदगांव-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री टोपेश्वर वर्मा ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार रविवार 30 अगस्त...
राजनांदगांव -स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पढ़ई तंूहर द्वार कार्यक्रम का संचालन सीजी स्कूल डॉट इन वेबपोर्टल...
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री मो. अकबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन...
कोरोना संक्रमित मरीज के प्रायमरी कान्टेक्ट को सैम्पल देना होगा – कलेक्टरकोरोना के मरीजों की मृत्यु के बाद अंत्येष्टि के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 26 अगस्त 2020कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 के मद्देनजर पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या चिन्ताजनक है। नगर निगम क्षेत्र राजनांदगांव से भी निरंतर कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैम्पल भी लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज के प्रायमरी कान्टेक्ट को सैम्पल देना ही होगा, चाहे उसमें कोरोना के लक्षण हो या न हो। उन्होंने कहा कि सैम्पल लेने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ सोशल मीडिया में प्रचारित भ्रामक अफवाह दुर्भाग्यजनक है। कोविड-19 की महामारी की रोकथाम के लिए पूरा स्वास्थ्य अमला समर्पित होकर कार्य कर रहा है। इस महामारी को फैलने से रोकना है और इसके लिए सभी को कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन जरूर करना चाहिए।कलेक्टर ने डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. रेणुका गहिने से मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में कोविड-19 के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। डॉ. गहिने ने बताया कि हॉस्पिटल में भोजन की गुणवत्ता अच्छी है। भोजन वितरण में दो घंटे का समय लग जाता है। कलेक्टर ने उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल में बाहर के भोजन को अनुमति नहीं देने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के दौरान कोरोना वारियर्स की सेवाएं देश की सेवा के समान है। ऐसी महत्वपूर्ण सेवा के लिए सेवाभावी वॉलिंटियर्स की मदद भी लें। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में उपलब्ध संसाधनों का हरसंभव उपयोग करें और यहां मानव संसाधन बढ़ाने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज होते हैं इसके लिए मेडिकल स्टोर्स से भी जानकारी प्राप्त करें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 592 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 250 मरीजों को रखा गया है वहीं अन्य स्थानों में 140 मरीजों को रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज की मृत्यु के बाद उनके अंत्येष्टि के लिए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मोहला एबीईओ देवांगन को मिला छत्तीसगढ़ पोर्टल में हमारे नायक के रूप में स्थान राजनांदगांव- कहते है जहाँ चाह होती है, वहाँ राह बन ही जाती है। अपने कार्यो से इसको चरितार्थ किया है राजनांदगॉव जिला के वनांचल विकासखंड मोहला के सहायक बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण नवाचारी कार्य करने वाले एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने कोरोना संकट के समय ऑनलाइन पढ़ाई, पढ़ई तुहर पारा, लाउड स्पीकर स्कूल, स्मार्ट क्लास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। नवाचारी शिक्षण पद्धति को बेहतर क्रियान्वित कराने के लिए देवांगन को सीजी स्कूल डॉट इन वेब पोर्टल पर हमारे नायक के रूप में स्थान दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना संकट के दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पढ़ई तुहर दुआर पोर्टल 8 अप्रैल को प्रारम्भ किया था। जिसमें शिक्षा के प्रति समर्पित एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को हमारे नायक के रूप में स्थान दिया जाता है। मोहला में पदस्थ सहायक बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन को स्थान दिया गया है, जिससे वनांचल के शिक्षको में काफी उत्साह है। जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहारे ने बताया कि एबीईओ श्री देवांगन प्रारम्भ से ही अपने विकासखंड में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए पढ़ई तुहर दुआर योजना को सफल बनाकर, शासन के निर्देश के अनुसार अध्यापन के सभी वैकल्पित उपायों को बेहतर ढंग से लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके कारण उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। मोहला में शिखर नि:शुल्क कोचिंग और स्मार्ट क्लास रूम स्थापना के लिए भी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवांगन ने महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसे पोर्टल पर प्रमुखता से स्थान मिला है। मोहला में शिक्षा के प्रगति के लिए जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहारे के मार्गदर्शन में सर्वश्री सईद कुरेशी, केवल साहू, राजकुमार यादव, शेख अफजल, उमाशंकर दिल्लीवार, ज्योति उइके, जसवंत मंडावी, रोहित पटवा, अजय तिवारी जैसे कई शिक्षक एबीईओ देवांगन के साथ अथक परिश्रम कर रहे है। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, समाज सेवी संजय जैन, जनपद अध्यक्ष लगनु राम चंद्रवंशी, मोहला के नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहारे, जिला मीडिया सहयोगी दुर्गेश त्रिवेदी एवं परस झाड़े व मोहला के सभी सीएसी तथा शिक्षकों ने एबीईओ राजेन्द्र देवांगन को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को पूरे जिले एवं वनांचल मोहला के लिए गौरवपूर्ण बताया है। एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने अपनी इस सफलता का श्रेय मोहला ब्लॉक के सभी शिक्षकों को दिया है और साथ ही राज्य स्तर पर समग्र शिक्षा के प्रमुख एम. सुधीश और ब्लॉग लेखक गौतम शर्मा को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिनके प्रयासों से जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले लोगों को पोर्टल में स्थान मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सोमाटोला के शिक्षक राजकुमार यादव को भी इस पोर्टल में स्थान मिला चुका है।
राजनांदगांव 26 अगस्त। जिला पंचायत की संचार एवं सकर्म समिति की बैठक 31 अगस्त को आयोजित की...
कोरोना के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या चिंताजनक, इस महामारी को फैलने से रोकना है कोरोना के...
राजनांदगांव 26 अगस्त . आज कुल 46 कोरोना पॉजीिटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें नगर...
रायपुर, 26 अगस्त कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले में सोशल फिजिकल डिस्टेन्स और मास्क पहनने कीअनिवार्यता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि पेट्रोल एवं डीजल लेने आने वाले लोग तथाराशन दुकानों में सामग्री लेने आने वाले अनेक लोग बिना मास्क पहने सामग्री क्रय कर रहे हैं। वहीं इनके द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीकिया जा रहा है। उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही के आधार पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे सभी पेट्रोल पम्पों औरराशन दुकानों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क पहनने के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बिनामास्क आने वाले या सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करने वालों को पेट्रोल, डीजल या राशन नहीं देने के निर्देश दिए है। उन्होंने ग्राहकों को राशन लेने आनेवालों को मास्क पहन कर जाने की अपील भी की है,ताकि कोरोना जैसी बीमारी का संक्रमण न फैले। कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को समय समय परदिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जांजगीर-चांपा,26 अगस्त, कलेक्टर यशवंत कुमार ने मोहर्रम के अवसर पर 30 अगस्त को संपूर्ण जिले में...
स्कूल शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल ने दिया ”हमारे नायक” का सम्मान सुकमा, 26 अगस्त . पढ़ई...
