राजनांदगांव संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथि पर आदरांजलि अर्पित की गई। 6 दिसंबर को बाबा साहब को याद किया।
विचार संगोष्ठी के माध्यम से बाबा के जीवन संघर्ष को याद कर कैसी कठिनाइयों से बाबा साहब निकले और उच्च शिक्षा प्राप्त कर संविधान का निर्माण किया। बाबा के कार्यों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बौद्ध समाज से समिति के अध्यक्ष राजू बारमाटे, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र वैध, अनिता वजारे, पायल बारमाटे, उत्तरा रामटेके, नरेंद्र रामटेके, ज्योति नागवंशी, माया वैध, सांझ बारमाटे आदि उपस्थित रहे।
