राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के पुन: विधायक बनने पर संस्कार श्रद्धांजलि संस्था के अध्यक्ष सतीश भट्टड़ व सदस्यों ने उनसे रायपुर में मुलाकात की।
इस दौरान भट्टड़ ने चर्चा के दौरान दिव्यांगजनों को रेलवे कंसेशन यूनिक कार्ड शिविर राजनांदगांव स्टेशन में आयोजित करने के साथ ही पांच वर्ष से रुके हुए रेलवे विकास के तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए माल गोदाम में बनने वाले नए प्लेटफार्म, महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टापेज, राजनांदगांव को नागपुर जोन से हटाकर बिलासपुर जोन में शामिल के साथ ही उसलापुर रेल मार्ग खेरागढ़ कवर्धा रेलवे लाइन निर्माण को शीघ्रता से शुरू करने मांग की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दृष्टिहीन प्रो. डीएल देवांगन, मनोज शुक्ला, सुधा पवार, नरेन्द्र तायवड़े, पदमा साहू, कुलदीप देवांगन उपस्थित थे।
