बालोद-कुसुमकसा स्टेशन के बीच में स्थित पाररास रेलवे फाटक में ट्रैक लिंकिंग का कार्य 8 दिसंबर को रात 9 बजे से लेकर 9 दिसंबर सुबह 9 बजे तक प्रस्तावित है। इस दौरान 12 घंटे तक पाररास रेलवे फाटक में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। रेलवे विभाग की ओर से सूचना दी गई है कि ट्रैक लिंकिंग कार्य के दौरान पाररास अंडरब्रिज एवं पाररास-पड़कीभाट बाईपास के माध्यम से आवागमन करें। बालोद- राजनांदगांव- डौंडीलोहारा मुख्य मार्ग में पाररास रेलवे फाटक होने की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना गुजरते है।
