राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान डाक विभाग के उप संभाग से पूर्ण संभाग का दर्जा देने का का विषय लोकसभा में उठाया। सांसद ने कहा डाक विभाग का संभागीय कार्यालय भिलाई में होने से विभागीय कामों के लिए भिलाई जाना पड़ता है।
राजनांदगांव में पूरी व्यवस्था होने के बाद भी कामों में विलंब होता है। संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चार जिलों व अन्य जिले के विकासखंड अंतर्गत स्थित डाक उप संभागों को राजनांदगांव में शामिल कर डाक विभाग का पूर्ण संभाग बनाने की मांग उन्होंने की है। इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्री ने उक्त मांग पर आश्वासन प्रदान किया है। राजनांदगांव. डाक विभाग को पूर्ण संभाग का दर्जा देने की मांग।
