Home छत्तीसगढ़ CG : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीते, डिप्टी सीएम सिंहदेव 158 वोटों से...

CG : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीते, डिप्टी सीएम सिंहदेव 158 वोटों से हारे, रिकाउंटिंग की मांग

15

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। तमाम उतार चढ़ाव के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन से चुनाव जीत ली है। वहीं अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 158 वोटों से चुनाव हार गये। सिंहदेव ने डाक मत पत्र के रिकाउंटिंग के लिए आवेदन किया है। वहीं कवासी लखमा 1900 वोटों से जीत दर्ज करने कामयाब रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव सीट से भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने जीत हासिल किया। भाजपा की लता उसेंडी ने कांग्रेस के मोहन मरकाम को हराया है। जीत पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा माकड़ी के अटल चौक में जमकर आतिशबाजी की गई। इसमें बड़े ही जोश के साथ नजर आए। भाजपा कार्यकर्ता और लोगों में बड़ी खुशी का माहौल दिखाई पड़ रहा है।

बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस जीत गई है। कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम मंडावी ने भाजपा उम्‍मीदवार महेश गागड़ा को हराया है। कांग्रेस के विक्रम मंडावी को 35586 मिले हैं। भाजपा प्रत्‍याशी महेश गागड़ा ने 32528 मत हासिल किए हैं। कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने 3046 मतों से जीत दर्ज की है। राजनंदगांव के डोंगरगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता बघेल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर को 14256 मतों के अंतर से पराजित किया।

Previous articleCG : मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव चुनाव हारे
Next articleMP में भाजपा बहुमत की ओर, जानें वो पांच बड़े कारण, जिसने भाजपा को दिया फायदा