Home छत्तीसगढ़ कोरबा : कार की डिक्की से लाखों रुपए बरामद

कोरबा : कार की डिक्की से लाखों रुपए बरामद

30

एसपी जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा कृष्ण कुमार वर्मा एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में कुसमुण्डा थाना व सर्वमंगला चौकी के सुयंक्त स्टाफ द्वारा वाहन चेकिंग हेतु वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाली वाहनों का चेकिंग कर रहे थे.

इस दौरान एक व्यक्ति व्हाईट कलर के कार में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम राजीव तिवारी पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष सा. क्वा नंबर ओ. ई-6 सीएसईबी कॉलोनी बताया और उसके कार के डिक्की को चेक करने पर 3,00000 (तीन लाख रूपये) नगदी रकम मिला। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें थाना कुसमुण्डा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक योगेंद्र आदिले एवं आरक्षक खगेश साहू, मदन जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Previous articleबिलासपुर : कारपेंटर पर हमला, धारदार हथियार से बदमाश ने किया लहूलुहान
Next articleUP : कब्र से निकाले गए बच्ची के शव के साथ कुछ गलत होने की आशंका, कराई जाएगी डीएनए प्रोफाइलिंग