Home छत्तीसगढ़ CG : हवस, हैवानियत और हवालातः अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने...

CG : हवस, हैवानियत और हवालातः अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने युवती का किया रेप, राज दबाने सुलाई मौत की नींद, जानिए फिर कैसे खुल गई पोल…

9

दंतेवाड़ा. जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने साथ में काम करने वाली युवती को अपने हवस का शिकार बनाया है. इतना ही नहीं अपने काले कारनामे को छुपाने के लिए युवक ने युवती को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, पुलिस ने इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, कोतवाली थाना क्षेत्र एक फार्म हाउस में काम कर रहे युवक विजय यादव दंतेवाड़ा में एक फार्म हाउस में काम करता था. आरोपी युवक ने साथ में काम कर रही युवती के साथ जबरन रेप किया. घटना की पोल न खुल जाए इस डर के चलते मुंह दबाकर युवती की हत्या कर दी. इतना ही नहीं शव को फार्म हाउस में ही फेंक दिया. शव से जब बदबू आई तो लोगों को पता चला. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना के बाद कातिल की तलाश में जुटी पुलिस को जांच में पता चला कि, साथ में मजदूरी का काम करने वाला विजय यादव उसे परेशान करता था. पुलिस विजय ने यादव को पकड़ा. जिसके बाद उससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का पूरा राज उगल दिया. उसने बताया बीते मंगलवार रात को युवती को अकेला पाकर फार्म हाउस में अनाचार किया, इसके बाद गला दबाकर मार दिया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ के न्यायिक अभिरक्षा में शुक्रवार को जेल भेजा है.

Previous articleविधानसभा मतदान: सुबह से ही अफसर-नेताओं सहित आमजन में दिखा उत्साह
Next articleमतदान के प्रति बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह, 96 वर्ष की श्रीमती सजनबाई ने मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान