Home मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा : सतपाल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा : सतपाल महाराज

23

धार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को और मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भाजपा को वोट करना होगा। सबसे पहले हमे बूथ पर जाकर अपना वोट डालना होगा और लोगों को भाजपा को जिताने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बनता होगा। यह बात उत्तराखंड के मंत्री श्री सतपाल महाराज ने धार जिले के धरमपुरी विधानसभा के गांव सिमराली में भाजपा प्रत्याशी श्री कालू सिंह ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए हर बूथ को जितना होगा। पहले मतदान और फिर जलपान करना होगा।

आपका वोट देश और प्रदेश को मजबूत करेगा
श्री सतपाल महाराज ने कहा कि मध्यप्रदेश के चुनावों में आपका एक-एक वोट प्रदेश के साथ-साथ देश का भविष्य भी तय करेगा। प्रदेश को अब बीमारू राज्य से नहीं ,बल्कि विकसित राज्य के तौर पर जाना जाता है। डबल इंजन की सरकार रहेगी तो विकास और तेज गति से होगा। भाजपा को दिया गया आपका वोट देश और प्रदेश को मजबूत करेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री विनोद शर्मा, विधानसभा प्रभारी श्री श्याम नायक और मंडल अध्यक्ष धरमपुरी श्री कमलेश मानवे, मंडल अध्यक्ष गुजरी हुकुम वसुनिया,मंडल अध्यक्ष नालछा श्री ओमप्रकाश कामदार सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleमुद्दों का समाधान चाहिए तो 17 तारीख को कमल का बटन दबाएं : स्मृति ईरानी
Next articleयोगी बोले – कुछ नहीं कर सकती तो कांग्रेस जैसे बोझ को ढोने का क्या मतलब?