भिलाई पुरी से अहमदाबाद जा रही पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के बी-2 कोच में पावर हाउस भिलाई रेलवे स्टेशन में आग लग गई। आग कोच के नीचे तरफ लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया। 10:20 पर यह ट्रेन पावर स्टेशन पहुंची थी, जहां पर यात्रियों ने हल्ला किया कि ट्रेन के नीचे से धुआं निकल रहा है। इसके बाद तत्काल रेलवे हमला हरकत में आया और आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।







