नाबालिक बच्चो को नशीले थ्रीनर विकय करने वाले स्टेशनरी दुकानों के संचालक पुलिस के गिरफ्त में।
शहर के 04 स्टेशनरी दुकानदारों द्वारा अवैधानिक तरीके सेनाबालिक बच्चो को डायलुटर, ERAZ-EX, सेल्युशन विकय किया जा रहा था जो भारी मात्रा में रेड कार्यवाही कर बरामद किया गया।
शहर में कई स्टेशनरी दुकानो में स्टेशनरी सामग्री विक्य करने की आड़ पर चल रहा था डायलुटर, ERAZ-EX, सेल्युशन का विकय । राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला निर्देशन व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मणीशंकर चन्द्रा कुशल के मार्ग दर्शन पर के कि नाबालिक बच्चो द्वारा नशा करने संबंधी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर बसंतपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु उपुअ रूची वर्मा द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र में नशा करते हुए पाये गये नाबालिक बच्चों से पूछताछ की गई जिस पर नाबालिक बच्चों द्वारा नशा करने के लिए उपयोग किये सामान के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि नशा हेतु सामग्री स्टेशनरी की दुकान से डायलुटर व सेल्युशन कय कर नशा में उपयोग किया जा रहा था शहर में स्थित स्टेशनरी की दुकानों में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई रेड कार्यवाही के दौरान गुप्ता बुक डिपो, बालाजी स्टेशनरी, संजय स्टेशनरी, भारती प्रेस से उपरोक्त नशीले पदार्थ बड़ी मात्रा में जप्त किये गये । धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही की गई है तथा आगे की कार्यवाही हेतु ड्रग ऑफिसर एवं फारेंसिक एक्सपट को भेजा गया है साथ ही स्टेशनरी दुकाने के मालिकों को नोटिस देकर जानकारी मांगी गई है। एफ.एस.एल. की रिपोर्ट प्राप्त होने पश्चात् आगे की कार्यवाही की जायेगी।