राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में आज दोपहर लगभग 12 बजे एक तेंदूआ जंगल से भटक कर गांव में आ पहुंचा। गांव के तालाब किनारे आकर वह पेड़ में चढ़ गया ।
तालाब में नहाने पहुंचे ग्रामीणों ने अचानक तेंदूआ को पेड़ के पत्तों की ओट में छिपे तो देखकर दहशत में आ गये और वन विभाग को सूचना दी।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।

खैरागढ़ वन मंडल के एसडीओ एच एन ठाकुर ने बताया गया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की रेस्क्यू टीम साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम रामपुर पहुंची है। तेन्दुए को सुरक्षित पकड़ने पिंजरा लगाया गया है। देर शाम रेस्क्यू किया जायेगा ।
