पर्वत जी को राष्ट्रीय महासचिव के साथ दो राज्यों का प्रभार
राजनांदगांव. उपभोक्ता हित एवं उपभोक्ता संरक्षण एक ऐसा संवेदनशील विषय है जिससे हर इंसान हर पहलुओं से जुड़ा हुआ है। किंतु उचित जागरूकता एवं पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में आज भी आम उपभोक्ता अपने हितों का उचित संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पीडि़त वर्ग जहां एक ओर स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर निर्माता इकाईयां गलत तरीके से आय अर्जित कर भ्रष्टाचार जैसी सामाजिक बुराईयों को पनाह दे रहे हैं। किंतु आने वाले समय में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के माध्यम से उपभोक्ताओं के हितों के लिए जागरूकता शिविर, मुफ्त कानूनी सलाह सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उक्त बातें संगठन के नव नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत ने कही। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक मध्यप्रदेश के कटनी में हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरिशंकर शुक्ल जी विशेष रूप से उपस्थित थे। चितरंजन कुमार पर्वत के पूर्व कार्यानुभव एवं सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद देने के साथ-साथ उन्हें पंजाब एवं हरियाणा का प्रभार सर्वसम्मति से दिया गया। चितरंजन कुमार पर्वत इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष थे।
जारी बयान में श्री पर्वत ने कहा कि उपभोक्ता हित एवं संरक्षण बहुत वृहत क्षेत्रवाला विषय है। आए दिन किसी न किसी माध्यम से उपभोक्ताओं के साथ ठगी के कई मामले हमें पढऩे व सुनने को मिलते ही रहते हैं। इसका प्रमुख कारण है जनता में जानकारी एवं जागरूकता का अभाव।
विगत दिनों अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन नई-दिल्ली की केन्द्रीय इकाई द्वारा राष्ट्रीय टीम के विस्तार के संबंध में भोपाल स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश महामंत्री श्री खुलेश वर्मा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेष चौधरी शामिल हुए। बैठक उद्देश्य राष्ट्रीय टीम के विस्तार के साथ साथ उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम एवं उपभोक्ता शिविरों के माध्यम से जन-जागरूकता पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय टीम में संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री चितरंजन कुमार पर्वत की कार्यकुशलता, कार्यक्षमता एवं छत्तीसगढ़ दौरे पर सतत रहते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने से प्रभावित होकर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल जी ने अपनी टीम में सबसे महत्वपूर्ण पद राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा, जो कि हम सब के लिए गौरव की बात है। श्री चितरंजन कुमार पर्वत विगत 6 वर्षो से छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने लगातार शिविरों के माध्यम से पूरे प्रदेश में दौरा कर सभी जिलों में जिलाध्यक्ष व जिले की टीम बनाकर जन जागरूकता एवं ठगी से बचाने एवं उपभोक्ता संरक्षक कानून पर शानदार पहल किये। प्रदेश अध्यक्ष श्री पर्वत इसके पहले प्रदेश महामंत्री के तौर पर 4 वर्ष सेवा दे चुके थे। श्री पर्वत समाजसेवी के रूप में विगत 20 वर्षो से भिलाई शहर में कार्य कर रहे हैं।
श्री चितरंजन कुमार पर्वत के राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति पर प्रवेश इकाई में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में श्री बी.के. पाण्डे राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छ.ग. प्रभारी, श्री ओम भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री शशि कुमार श्रीवास्तव, श्री संजय सुरी प्रदेशध्यक्ष, श्री स्वामी शरद पुरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खुलेश वर्मा प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेष चौधरी, प्रहलाद रूचंदानी, संजय खोब्रागढ़े, मोहित देवांगन, टिकेन्द्र साहू, दिलीप शर्मा, दीपक देवांगन, करणजीत सिंग भाटिया, अभिमन्यु मिश्रा, मकसुदन जंघेल, संदीप सिंह, बोधीश साहू, विमल डागा (कार्यसमिति अध्यक्ष), संदीप गुप्ता, देवेन्द्र शुल्का, देवेन्द्र जांगडे, माला देशमुख, गुरूचरण चड्डा, बोधराम चंद्रा, बुद्धेश्वर चौहान, सुनीता बघेल, भारती मंडावी, हेमंत त्रिपाठी, उषा चन्ना, दिनेश विश्वकर्मा, एम.आर. पाटिल, बृजभान बंजारे, राजेन्द्र वर्मा, सुनीता चौहान, दिलीप शर्मा, संजय खोब्रागढ़े, प्रेम चौहान, रामबाई, राहुल चन्द्राकर, दुर्गेश्वर वर्मा है। अब संगठन के द्वारा एक वृहत कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके तहत शहर से ग्राम स्तर तक उपभोक्ता जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समय-समय मे विशेष शिविर लगाए जायेंगे, जिसमें विषय विशेषज्ञ प्राप्त शिकायतों पर अपना नि:शुल्क सेवाएं देते हुए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा व संरक्षण हेतु सहयोग प्रदान करेंगे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से खुलेश वर्मा मो.9300188101 प्रदेश महामंत्री द्वारा दी गई।
