Home मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल करेगी : वीडी शर्मा

भाजपा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल करेगी : वीडी शर्मा

19

भोपाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा ने अब तक की चारों लिस्ट में अच्छे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की जो लिस्ट आई हैं उससे यह साफ हो गया है कि इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। शर्मा ने अपने बयान में कहा कि अब हमारे मात्र 94 उम्मीदवार ही घोषित होना बाकी है।

केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। जो इस बार के चुनाव में विजय का परचम फहराएंगे। हमारे सभी कार्यकर्ता अपने काम में जुट गए हैं।

भाजपा विकास और गरीब कल्याण के कामों को लेकर जनता के बीच में हैं, जबकि कांग्रेस झूठ के गुब्बारे के साथ इस चुनाव में हैं। जनता भी जानती है कि प्रदेश का विकास भाजपा की ही सरकार कर सकती है। केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर प्रदेश के विकास को तेज गति दी, गरीबों के उत्थान का काम भी तेजी से हुआ है।

Previous articleAssembly Election 2023 : गोविन्दपुरा स्थैतिक निगरानी दल द्वारा एक लाख रुपये की जप्ती
Next articleIAS राजीव शर्मा का VRS मंजूर, दो-तीन दिनों में अगली भूमिका की घोषणा करेंगे