रायपुर. लम्बे समय से संविलियन की आस में बैठे शिक्षकों का इंतजार आखिकार खत्म हो गया है. सरकार ने 2 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों के संविलियन का आदेश जारी कर दिया है. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि- 16,278 शिक्षकों काएक नवंबर 2020 से संविलियन किया जाएगा. बता दें कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों के संविलियन का निर्णय ले लिया गया था. जारी आदेश के अनुसार 2 साल या उससे अधिक की सेवा अवधि पूरा करने वाले शेष बचे पंचायत/नगरीय निकाय संवर्ग के 16 हजार 278 शिक्षकों का संविलियन 1 नवंबर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में किया जाएगा. जिन पंचायत/नगरीय निकाय शिक्षकों ने 1 जुलाई 2020 को 8 वर्ष पूरा कर लिया है, उनका संविलियन भी स्कूल शिक्षा विभाग में एक नवंबर से किया जाएगा.
