राजनांदगांव से 28 मरीज की पुष्टि, 5 हुए डिस्चार्ज
रायपुर, 24 जुलाई। आज प्रदेश में कोरोना के 338 पॉजीटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें रायपुर में आज 164 संक्रमित मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में 28, दुर्ग में 19, बस्तर में 18, कांकेर में 15, कोंडांगांव व कोरबा में 14-14, बलरामपुर में 11, रायगढ़ में 10, बीजापुर व सरगुजा में 9-9, सूरजपुर में 8, जांजगीर चांपा से 06, जशपुर से 3, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा 2-2, महासमुंद व गरियाबंद 1-1 मरीज मिले हैं।
आज रायपुर के आंबंडेकर अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय बलौदाबाजार की महिला की मौत हुई है। वहीं रायपुर के 33 वर्षीय एक पुरूष की भी आज मौत हुई है। आज 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है छत्तीसगढ़ में आज कुल 180 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
राजनांदगांव शहर एवं जिले में कोरोना संक्रमित मरीज का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है इसी के साथ ही आज दिन में 21 एवं आज शाम कोरोना 7 पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई है। आज कुल 28 मरीज की पुष्टि हुई है जिसमें 17 मानपुर, 2 डोंगरगढ़, 2 चौकी , 1 छुरिया , 5 ITBP ओर 1 गौरी नगर से है . वही आज 5 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है जिसमें 2 itbp सोमनी के, साल्हेवारा का 1, खैरागढ़ से 1, राजनांदगाव से 1 के है.
