रायपुर । शहर में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना हो गयी है। ये मामला उरला थाने का है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर ने पिड़ित राम प्यारे यादव की प्रकाश मेडिकल सामने मेन रोड सरोरा से खडी होण्डा साईन को चोरी कर ले गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादवि की धारा 379 के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
