रायपुर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम मुरा में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा के निवास पर धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सभी स्थानीय संभावित प्रत्याशियों ने बैठक हुई।
इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में पैराशूट प्रत्याशी का विरोध किया और धरसींवा के स्थानीय प्रत्याशी को ही विधानसभा की टिकट देने भाजपा नेतृत्व से माँग की।
इस अवसर पर सभी ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक के पश्चात् सभी ने ग्राम मुरा के प्राचीन भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
