राजनांदगांव। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल आज 17 जुलाई को राजनांदगांव ब्लॉक के दौरे पर रहेंगे।
जनपद सभापति व विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने बताया सुबह 10 बजे भिलाई निवास से 11 बजे सतनाम भवन में पूजा अर्चना कर राजनांदगांव में स्थनीय बैठक में शामिल होंगे, उसके पश्चात अपने विधानसभा क्षेत्र के तिलई में 2.30 बजे, पदुमतरा 3 बजे, खैरझिटि 3.30 बजे, कलडबरी 4 बजे, उपरवाह 4.30 बजे, मुड़पार 5 बजे, गोपालपुर 5.30, रात्रि 7 बजे बिरेझर अपने निवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। विधायक बघेल का अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष बनाने के बाद पहला आगमन है।
