देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और नए मामलों में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 32 हजार से अधिक की बढ़ोतरी होने से संक्रमितों का आंकड़ा 9.68 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में 20,787 रोगी स्वस्थ हुए जबकि संक्रमण के रिकार्ड 32,695 नए मामले सामने आये और 606 की मृत्यु हुई।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,68,876 तथा मृतकों की संख्या 24,915 हो गई है। अब तक कुल 6,12,815 रोगमुक्त हो चुके हैं तथा देश में कोरोना संक्रमण के 3,31,146 सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति में सुधार होता दिख रहा है लेकिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 7,975 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 2,75,640 पर पहुंच गया है।
राजनांदगाव। राजनांदगाव जिले में कोरोना का कहर जारी है आज फिर 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है जिसमे से तीनो ही मरीज सोमनी सेंटर के ITBP जवान है.
वही जिले में आज 8 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
वही कवर्धा जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, ये मरीज तारो, खैरबना कला, खदौड़ा खुर्द और बरहट्टी से मिले हैं। संक्रमितों में किराना दुकान और कपड़ा दुकान संचालक भी शामिल हैं। बता दें कि जिले में अब तक 128 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, फिलहाल जिले में 17 एक्टिव मरीज हैं, 111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, सीएमएचओ सुदेश तिवारी ने इस खबर की पुष्टि की है।
