राजनांदगांव. बागनदी पुलिस ने आज महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जा रहे 30 मवेशी तस्करों के चंगुल से छुड़ाया. तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. बागनदी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना पर बागनदी चौक के पास चेकिंग पाईंट लगाकर वाहन चेकिंग कर घेराबंदी कर पकड़ा गया.
वाहन में चालक के साथ दो अन्य व्यक्ति मिले सभी का नाम पता पूछताछ किये तो चालक अपना नाम समीर हबीब खान पिता हबीब खान उम्र 55 साल निवासी हबीबनगर पीली नदी के पास नागपुर महाराष्ट्र, आकाश चंद्रभान गायकवाड़ पिता चंद्रभान गायकवाड़ उम्र 33 वर्ष निवासी पवन नगर प्लाट नंबर 743 नागपुर, अबुसाद पिता मुजीब अंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी हबीबनगर पीली नदी के पास नागपुर महाराष्ट्र को वाहन का त्रिपाल खुलवा कर चेकिंग कर त्रिपाल निकलवाया गया. देखे तो वाहन में कुल 30 मवेशी, 9 गाय, 11 बैल बछड़ा, जुमला कीमती करीबन 90, 000 रूपये बिना दाना पानी हवा के त्रिपाल बंधा ठूंस-ठूंस कर बिना उचित साधन के क्रुरता पूर्वक कृषि योग्य मवेशियों को वाहन क्रमांक सीजी04-1573 0 चक्का ट्रक कीमती 8,00,000/-रूपये में भरकर कत्लखाना परिवहन करते मिला आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रुरता अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर ही आरोपीयों को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे ज्युडिसियल रिमांड हेतु न्यायालय डोंगरगढ़ पेश किया गया एवं 30 मवेशियों को गौशाला पिंजरा पोल में सुरक्षार्थ रखवाया गया.
