राजनांदगांव. जहर सेवन से अधेड़ ग्रामीण की मौत हो गई. अस्पताल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गीता लाल पिता जीवराखन साहू उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम नागलदाह थाना घुमका बताया जाता है. उसने मंगलवार को जहर सेवन कर लिया था. इलाज के लिए घुमका अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
