राजनांदगांव। 12 जुलाई 2009 को मानपुर थाना क्षेत्र के कोरकोट्टी मदानवाडा में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवान शहीद हुए थे। उन सभी की याद को अक्षुण रखने के लिए आईजी विवेकानंद सिन्हा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल सहित पुलिस कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। वही पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल सहित अन्य स्टाफ ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया ।

