राजनांदगांव। नेहरू युवा केन्द्र संगठन रायपुर एवं ऑक्सफेम इंडिया रायपुर के तत्वाधान में लैंगिंग समानता एवं घरेलू हिंसा को लेकर वेबीनार का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक, विभिन्न जिलों के जिला युवा समन्वयक एवं युवाओं ने भाग लिया। मीटिंग के उपरांत राजनांदगांव के जिला युवा समन्वयक देवेश कुमार ने मीटिंग की रूपरेखा पर चर्चा किया उसके बाद ऑक्सफेम इंडिया के रिजनल मैनेजर आनंद शुक्ल द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में युवा साथियों की भूमिका पर चर्चा किया, उसके बाद कार्यक्रम अधिकारी उर्मीमाला सेन गुप्ता के द्वारा प्रोटेक्शन ऑफ वोमेन फॉर डोमेष्टि वाएलेन्स एक्ट 2005 पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कोविड-19 के संदर्भ में इस मुद्दे पर कार्य करने पर समझ बनाया। प्रश्नकाल सत्र में सुचित्रा, लक्ष्मी, धु्रव, सीमा एवं अन्य युवा साथियों ने कोविड-19 के संदर्भ में महिला हिंसा पर कार्यक्रम अधिकारी से सवाल किये और समझ बनाया। कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक रायपुर अर्पित तिवारी, जिला युवा समन्वयक दुर्ग नितिन शर्मा, जिला युवा समन्वयक कोरिया पवन गुप्ता एवं कार्यक्रम के समापन में जिला युवा समन्वयक सरगुजा श्री गुप्ता द्वारा प्रतिभागी एवं ऑक्सफेम इंडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया।नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा चलाये जा रहे क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज अभियान के तहत पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा साथियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों को हरा-भरा एवं साफ-सुथरा रखना है, इसके तहत पूरे जिले के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों एवं युवा मंडलों की सहायता से वृक्षारोपण किया जा रहा है।
