राजनांदगाव, 09 जुलाई। कवर्धा जिले में आज सुबह करीब 9 बजे अज्ञात लूटेरों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकरी के अनुसार राइसमिलर से 70 लाख रुपए की लूट का बड़ा मामला सामने आया है। जिसमे दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवार लूटेरों ने राइस मिल के कर्मचारी की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लगभग 70 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी शुरू कर दी है. घटना पांडातराई थाने के जंगलपुर के पास की है.

जानकारी के अनुसार कवर्धा के राइस मिल संचालक अपने कर्मचारी स्कूटी में 70 लाख रुपए लेकर बिलासपुर के व्यापारी को देने जा रहे थे. इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर ग्राम के पास दो अज्ञात आरोपी पीछा करते हुए पहुंच गए और कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. उनके पास रखे बैग को लूटकर फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही| इधर वारदात की ख़बर के बाद राजनांदगांव जिला समेत सीमावर्ती जिले में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है | घटना की सूचना मिलते ही आईजी विवेकानंद सिन्हा मौके के लिए रवाना हो गए हैं|
