राजनांदगांव 04 जुलाई 2020। इंस्पायर अवार्ड के लिए ऑनलाईन पंजीयन 1 जून 2020 से प्रारंभ किया गया है। ऑनलाईन पंजीयन पोर्टल-http://www.inspireawards-dst.gov.in में किया जा सकता है। इंस्पायर अवार्ड के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं।जारी दिशा-निर्देश में बताया गया है प्रत्येक विकासखंड में ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक संकुल समन्वयक अपने पूर्व माध्यमिक शाला से एक विज्ञान शिक्षक मार्गदर्शक नियुक्त करेगा। संकुल के अंतर्गत आने वाले शालाओं (कक्षा 06 से 10) के लिए हाई, हायर सेकेण्डरी से 2 विज्ञान शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा। जिसके लिए जिले के नोडल अधिकारी सहित सभी ब्लॉक नोडल एवं संकुल समन्वयक प्रभारी शिक्षक, मार्गदर्शक जिला का व्हाट्स-अप ग्रुप बनाया जा रहा है।एक छात्र के लिए एक ही आइडिया का चयन किया जाएगा। जिसका नॉमिनेशन पोर्टल में किया जाएगा। पोर्टल में वहीं नाम छात्र का होगा जो उसके बैंक खाते में अंकित होगा। बैंक का अकांउट नंबर, आईएफसी कोड एवं शाखा का नाम सावधानी पूर्वक भरा जाएं।पिछले वर्ष का कोई भी आइडिया की पूर्नावृत्ति न किया जाए। प्रत्येक विद्यालय प्रति वर्ष भाग ले सकेगा। प्रत्येक विद्यालय मीडिल स्कूल, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल यदि एक ही परिसर में लगती है तो केवल 5 अन्यथा अलग-अलग संचालित होने पर 5 आइडिया नॉमिनेशन करेंगे। प्रत्येक संस्था से 5 आइडिया नॉमिनेशन किया जाना है।कोई भी शाला नया नॉमिनेशन नहीं करेगा। पूर्व वर्ष में जो लॉग-इन यूजर आईडी एवं पासवर्ड है उसका ही उपयोग करेगा। लॉग-इन न होने पर विकासखंड के नोडल अधिकारी को सूचित करना होगा। जिला कार्यालय में जिला नोडल से संपर्क कर लॉग-इन की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए जिला नोडल अधिकारी श्री आदित्य खरे सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय के मोबाईल नंबर- 9425212285 में संपर्क कर सकते है।
प्रत्येक विकासखंड का नॉमिनेशन लक्ष्य –
इंस्पायर अवार्ड के लिए 6 हजार 790 नॉमिनेशन लक्ष्य रखा गया है। इसमें अंबागढ़ चौकी विकासखंड का 570, छुईखदान विकासखंड का 780, छुरिया विकासखंड का 815, डोंगरगांव विकासखंड का 600, डोंगरगढ विकासखंड का 875, खैरागढ विकासखंड का 785, मानपुर विकासखंड का 500, मोहला विकासखंड का 520, राजनांदगांव विकासखंड का 1345 लक्ष्य है। ब्लॉक नोडल अधिकारी, प्रत्येक संकुल, माध्यमिक शाला के मागदर्शक शिक्षक एवं हाई, हायर सेकेण्डरी के मार्गदर्शक शिक्षक अपना व्हाट्स-अप नंबर ही दें। 23 जुलाई 2020 को होने वाले ई-मीटिंग में ब्लॉक नोडल अधिकारी, संकुल समन्वयक, पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक एवं प्रत्येक विकासखंड के हाई एवं हायर सेकेण्डरी के दो मागदर्शक शिक्षकों को मीटिंग में अनिवार्य उपस्थिति होने कहा गया है।
